इस तकनीक की औपचारिक लॉन्चिंग 31 जुलाई दोपहर 3 बजे की होनी थी, जिसमें कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना कृत्रिम वर्षा यंत्रों का आरंभ करना था। लॉन्चिंग के साथ ही 14 अगस्त तक ड्रोन की ट्रायल उड़ानें की जानी थी। यह पहल देश में अपने आप में अनूठी होगी, क्योंकि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से एयरक्राट जैसे ड्रोन के जरिए बारिश करवाई जाएगी।