16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरवाइए काॅस्मो फाउंडेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

- उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मचारियों का किया सम्मान



चेन्नई.
राजस्थान यूथ एसोसिएशन (आरवाइए) काॅस्मो द्वारा स्वतंत्रता दिवस का समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष राजेश रांका ने विधिवत ध्वजारोहण किया गया। राजेश रांका ने स्वागत भाषण में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्र के प्रति गौरव व्यक्त करने का अवसर ही नहीं, बल्कि जिस संस्था से हम जुड़े हैं, उसके प्रति भी गर्व और जिम्मेदारी का भाव जागृत करने का पर्व है। मैनेजिंग ट्रस्टी विकास ललवानी ने कहा कि स्वस्थ जीवन भी वास्तविक स्वतंत्रता का एक महत्वपूर्ण आधार है। समारोह में कर्मचारियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। सचिव राकेश ललवानी ने आभार व्यक्त किया।