16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashok Chandna के बहाने आचार्य प्रमोद कृष्णम का सीएम गहलोत पर निशाना

Ashok Chandna offers to resign: कांग्रेस नेता आचार्य Pramod Krishnam ने खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना के इस्तीफे की पेशकश को आधार बनाकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।

less than 1 minute read
Google source verification
pramod_krishnam.jpg

Ashok Chandna offers to resign: कांग्रेस नेता आचार्य Pramod Krishnam ने खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना के इस्तीफे की पेशकश को आधार बनाकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया ट्वीट कर कहा कि खराबी इंजन में है। आप डिब्बे बदलने की मांग कर रहे हो। इससे पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस चिंतन शिविर के दौरान भी बयान देकर सुर्खियों में आए थे।

राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बीच ही खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका पर बड़ा हमला बोला है। चांदना ने देर रात ट्वीट कर जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर सभी विभागों की जिम्मेदारी रांका को देने का मुख्यमंत्री से अनुरोध कर दिया है। इस ट्वीट से राज्य की नौकरशाही से लेकर सियासी चर्चाओं का दौर तेज हो गया। बड़ी बात यह है कि चांदना ने रांका पर सीधा आरोप लगा दिया है कि मेरे सभी विभागों का चार्ज रांका दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं।

प्रदेश में अभी जयपुर से दिल्ली तक राज्यसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सियासत गर्म है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी निर्दलीय व अन्य विधायकों से संपर्क साध रहे हैं। इस बीच मंत्री के ट्वीट कर उनके ही प्रमुख सचिव पर हमला बोले जाने से कांग्रेस की सियासत में तूफान आ गया है। मुख्यमंत्री के एक सलाहकार सहित आठ से दस विधायक पहले ही नौकरशाही की कार्यशैली को लेकर हमलावर हैं। कुछ दिनों पहले ही नौकरशाहों की मनमानी कार्यवाही को लेकर आदिवासी क्षेत्र से आने वाले विधायक गणेश घोघरा ने विधायक पद से इस्तीफा देते हुए त्याग पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग