जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ज्वैलरी जोन में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचल ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड में करीब 10 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में मिट्टी से सोना निकालने उतरे चार मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। चार अन्य मजदूर बेहोश हो गए, जिन्हें निजी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। बेहोश होने वाले दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया, जबकि दो मजदूरों को होश आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।