5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में गहलोत-पायलट ने ली शपथ, समर्थकों में भारी उत्साह

Ashok Gehlot और Sachin Pilot ने करीब एक दर्जन से अधिक दलों की मौजूदगी में राजस्थान की सत्ता संभाली...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Dec 17, 2018

oath ceremony

जयपुर।

राजस्थान (Rajasthan Election 2018) में आज से बदलाव की शुरुआत हो गई है। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में Ashok Gehlot और उप मुख्यमंत्री के रूप में Sachin Pilot ने आज सोमवार को पहली बार अल्बर्ट हॉल पर शपथ ली। गहलोत और पायलट ने करीब एक दर्जन से अधिक दलों की मौजूदगी में राजस्थान की सत्ता संभाली। इसके बाद दोपहर करीब 1.30 बजे मध्यप्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में शाम 4.30 बजे भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले सुबह से ही गहलोत और पायलट उनके आवास पर समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 6 बजे से ही उनके समर्थकों का आना शुरू हो गया। दोनों के ही घरों पर समर्थक बड़ी संख्या में हाथों में माला और गुलदस्ता लिए पहुंचे। हर किसी की एक ही चाहत थी कि वह अपने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अपने हाथों से माला पहनाएं और गुलदस्ता भेंट करें। सभी में उनके साथ फोटो खिंचवाने की भी होड़ लगी रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर उनकी पत्नी सुनीता, बेटा, बहू और पोती सहित परिवार उपस्थित थे। गहलोत के ससुराल पक्ष के लोग भी सुबह जल्द ही गहलोत के आवास पर पहुंच गए।

वहीं सचिन पायलट के घर पर भी लोग सुबह जल्दी ही पहुंच गए। उनकी पत्नी सारा भी सुबह पहुंची। वे फ्लाइट से दिल्ली से आईं और उनके शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उनके दोनों बेटे भी आज सुबह ही उनके जालूपुरा स्थित आवास पर पहुंचे।