
Ashok Gehlot
करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने भाजपा प्रत्याशी और राजस्थान की भजनलाल सरकार में मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हरा दिया। रुपिन्दर सिंह कुन्नर की जीत से कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत खुशी जताते हुए भाजपा को हमला किया। अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट पर लिखा कि करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। करणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट चौंकाने वाला आया है। नई नवेली भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार के मंत्री की करणपुर विधानसभा चुनाव में बड़ी हार हुई। पर अभी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
हमें होगा इसका फायदा
अशोक गहलोत ने कहा, जनता समझ गई है कि सरकार बनने के बाद भी हमारी ताकत कम नहीं हुई, इसका फायदा हमें लोकसभा चुनाव में मिलेगा। राजस्थान में सरकार इनकी बनी लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में इन्हें (BJP) देरी हुई, यह कोई सरकार चलाने के तौर तरीके हैं? जनता पर पहले ही इनका प्रभाव खराब पड़ा है ऐसे में इसका फायदा हमें होगा।
सुरेंद्रपाल सिंह टीटी करणपुर विधानसभा चुनाव हार गए
भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी करणपुर विधानसभा चुनाव हार गए हैं। चुनाव पूर्व भजनलाल सरकार ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को राज्यमंत्री बनाया था। इस हार के बाद अब वह अपना मंत्री पद भी गंवा देंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए एक बड़ी खुशखबर है। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। करणपुर विधानसभा चुनाव में रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर 12,570 से चुनाव जीते। पर अभी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी। यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि अभी-अभी हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीट जीत कर राजस्थान में सरकार बनाई है।
यह भी पढ़ें - Karanpur Election Result : करणपुर विधानसभा सीट के रिजल्ट ने चौंकाया, भजनलाल सरकार के मंत्री हारे, कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर विजयी
यह भी पढ़ें - जाटों ने भरी हुंकार, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं, 17 जनवरी से रेलवे ट्रेक पर देंगे धरना
Updated on:
08 Jan 2024 02:33 pm
Published on:
08 Jan 2024 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
