
जयपुर।
देश के स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर ध्वजारोहण किया। शुरुआत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हुई, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ही बड़ी चौपड़ स्थित कार्यक्रम में , फिर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उनके सचिवालय व अन्य स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम रहे।
मुख्यमंत्री गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राज्य स्तरीय समारोह का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने मार्च पास्ट का निरिक्षण किया।
इससे पहले प्रदेशवासियों को जारी किये अपने शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें देश की आजादी के लिए अपना तन-मन-धन न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग, समर्पण और उनकी शहादत की याद दिलाता है। हम सब उनके इस बलिदान के प्रति नतमस्तक हैं। श्री गहलोत ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश ने आगे बढ़ने के लिए लोकतांत्रिक मार्ग चुना। हमारे देश में लोकतंत्र लगातार सशक्त और समृद्ध हुआ। यह स्वस्थ प्रजातांत्रिक मूल्यों के पोषण की हमारे महान नेताओं की सोच का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का सही अर्थ यही है कि हर व्यक्ति को उसके अधिकार प्राप्त हों और सभी के साथ न्याय हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के प्रति वचनबद्ध है। प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में गुणात्मक सुधार लाया जा रहा है।
गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि हम सभी मिल-जुलकर रहें और अपने परिश्रम एवं प्रयासों से देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने मंं भागीदारी निभाएं। यही हमारी अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Updated on:
15 Aug 2020 01:25 pm
Published on:
15 Aug 2020 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
