6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LOVE JIHAD पर सीएम Ashok Gehlot का बड़ा बयान, क्या श्रद्धा मर्डर केस की ओर इशारा?

Ashok Gehlot on Love Jihad and Shraddha Murder Case - 'लव जिहाद' पर सीएम गहलोत का बड़ा बयान, श्रद्धा मर्डर कांड से जोड़कर देखा जा रहा बयान, सीएम बोले, 'एक कौम को किया जा रहा बदनाम', नाम लिए बगैर साधा विरोधी दलों पर निशाना,

less than 1 minute read
Google source verification
Ashok Gehlot on Love Jihad and Shraddha Murder Case

Ashok Gehlot on Love Jihad and Shraddha Murder Case : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'लव जिहाद' के बढ़ते मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लव जिहाद के मामलों को दुर्घटना करार देते हुए इसे एक कौम विशेष को बदनाम करने की विरोधी दलों की साजिश करार दिया है। उनके इस ताज़ा बयान को नई दिल्ली में हालिया हुए श्रद्धा मर्डर कांड से जोड़कर देखा जा रहा है।


सीएम गहलोत ने एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह तो ये दुर्घटना है। इसे नाम दे दिया गया है, जुमले कर दिए गए हैं। आप इसे किसी भी रूप में ले लीजिए, यह कोई नई बात नहीं है।'

गहलोत ने कहा कि इंटर कास्ट या इंटर धर्म के नाम पर शादियां होना कोई नई बात नहीं है। ऐसा सदियों से होता चला आ रहा है। इसे एक कौम को आधार बनाकर टारगेट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने नाम लिए बगैर विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल एक धर्म के आधार पर राजनीति चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में आगे कहा कि धर्म और जातियों के नाम पर लोगों को संगठित करना, माहौल बनाना और आग लगाना आसान काम है, लेकिन आग को बुझाने में वक्त लगता है। मुख्यमंत्री ने एक निर्माणाधीन इमारत का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी बिल्डिंग को बनाने में साल-दो साल का वक्त लगता है, लेकिन उसे महज़ 15 मिनट में आसानी से गिराया जा सकता है।