5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 दिसंबर को भाजपा की विदाई तय, घोषणाओं से अब नहीं होगा कोई असर: अशोक गहलोत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को पीएम मोदी और सीएम वसुंधरा राजे पर जमकर निशाना साधा हैं। गहलोत ने कहा कि सरकारी घोषणाओं का अब कोई असर नहीं होने वाला है, जनता इनकी विदाई का मन बना चुकी है और सात दिसंबर को इस पर मुहर लग जाएगी।

गहलोत ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने से पहले किस तरह चुनाव आयोग के जरिए खेल हुआ। चुनाव तारीखें घोषित करने में राजनीति की गई। पीएम की अजमेर की सभा में किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा की गई। इन सबसे अब कुछ होने वाला नहीं है। इससे पहले सीएम एक महीने से लगातार घोषणाएं कर रही हैं। पांचवे साल के आखिर में जनता को लुभाने की कोशिश की गई ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा।

गहलोत ने कहा कि योजनाओं के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाया और उनके भोजन पानी की व्यवस्था की गई। सरकारी पैसे का ऐसा दुरुपयोग आज तक देखने को नहीं मिला।

हाईकोर्ट की फटकार लगी तब जाकर इनको रूकना पडा। सरकार ने हैलीकॉप्टर, प्लेन इन सबका मिसयूज किया। चुनाव जीतने के लिए कल मान लीजिये मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने से पहले आप कोई घोषणा करो जनता इन बातों को समझती है।

इनको गलतफहमी है कि जनता समझेगी नहीं। वो सब समझती है की आचार संहिता लागू हो रही है और आप घोषणा करने जा रहे हो इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला। अब चुनाव की घोषणा हो चुकी है, हमारी पूरी तैयारी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है।

उन्होंने कहा कि देश के अंदर दो व्यक्ति राज कर रहे हैं एक नरेंद्र मोदी और दूसरे अमित शाह। पूरा मुल्क देख रहा है कि दो लोग इस मुल्क में शासन कर रहे हैं। ये परिवारवाद की बातें करते हैं वो इनकी हताशा का प्रतीक है। इस देश में डेमोक्रेसी है आज़ादी के बाद से कांग्रेस जब-जब सत्ता में आई है चाहे पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी या सोनिया गांधी हैं ये परिवार जरूर है लेकिन इस परिवार पर पूरे देश की क्रेडिबिलिटी बढ़ी हुई है।