5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: 33 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 3 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Rajasthan Rain Alert: विदाई से पहले राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Update

राजस्थान में बारिश। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Weather Today: जयपुर। विदाई से पहले राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी जयपुर सहित सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर शनिवार तड़के तक जारी रहा। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते 3 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक बारिश खण्डार (सवाईमाधोपुर) में पांच इंच दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, कोटा, झालावाड़, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, और बारां सहित कई जिलों में दिनभर बारिश की झड़ी लगी रही। बारिश से तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होने के साथ ही आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारां जिले में भैंसासुर नदी और बाण गंगा नदी में पानी की अच्छी आवक होने से उनका जलस्तर बढ़ गया। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई वाहन चालक नदी में पानी के बीच से पैदल ही अपने दुपहिया वाहन निकालते दिखे।

झालावाड़-करौली में आज स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए शनिवार को सवाई माधोपुर, झालावाड़ और करौली जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। विद्यालयों का समस्त शिक्षक एवं अन्य स्टाफ नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा। साथ ही तीनों जिलों के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी 5 सितम्बर को अवकाश रहेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेयकर्मी विभागीय निर्देशानुसार नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे।

जानें कहां कितनी बारिश हुई

क्रमस्थानजिलाबारिश (इंच)
1सुनेलझालावाड़2.99
2पचपहाड़झालावाड़2.87
3किशनगंजबूंदी2.55
4सवाईमाधोपुरसवाईमाधोपुर2.12
5अटरूबारां2.08
6चेचटकोटा1.88
7शाहबादबारां1.69
8मांगरोलबारां1.69
9खातौलीकोटा1.69
10पिड़ावाझालावाड़1.65
11टहलाअलवर1.61
12दौसादौसा1.37
13जमवारामगढ़जयपुर1.18
14अंताबारां1.33

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र जयपुर ने आज सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।