
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस V/S BJP के बीच निर्दलीय MLA रविंद्र सिंह भाटी को लेकर आ गई बड़ी अपडेट
[typography_font:14pt]स्वास्थ्य कमज़ोर, गहलोत नहीं लड़ेंगे चुनाव
[typography_font:14pt]पूर्व सीएम अशोक गहलोत के जोधपुर लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर चर्चाएं हो रहीं थीं। भाजपा के घोषित उम्मीदवार केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने उन्हें कांग्रेस के मजबूत प्रतिद्वंदी माना जा रहा था। लेकिन अब सामने आया है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते गहलोत लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेंगे।
[typography_font:14pt]बताया गया है कि गहलोत के चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी बात उठी थी। लेकिन इसी बीच उनके स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव में नहीं उतारे जाने को लेकर सहमति बनी। ऐसे में जोधपुर में भाजपा के शेखावत के सामने कांग्रेस कोई नए चहरे पर दांव खेल सकती है।
यह भी पढ़ें : जब सिर्फ 26 की उम्र में ही Sachin Pilot ने जीत लिया था लोकसभा चुनाव, जानें किसे दी थी शिकस्त?
[typography_font:14pt]पायलट भी नहीं लड़ेंगे लोकसभा, दो सीटों पर थी संभावना
[typography_font:14pt]सचिन पायलट के चुनाव में उतरने को लेकर दो सीटें चर्चाओं में थीं। पहली टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट दूसरी अजमेर लोकसभा सीट। दरअसल, टोंक विधानसभा क्षेत्र से पायलट दूसरी बार विधायक बने हैं, जबकि अजमेर सीट से वे पूर्व में लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। लेकिन अब उन्हें लेकर भी स्थिति लगभग साफ़ ही गई है।
[typography_font:14pt]केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में खुद सचिन पायलट मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सामने जब उनके नाम का ज़िक्र हुआ, तब उनके अन्य राज्यों का प्रभार होने की बात भी उठी। सामने आया कि पायलट ने भी चुनाव लड़ने को लेकर असमर्थता जताई। ऐसे गहलोत की तरह उनके भी लोकसभा चुनाव में नहीं उतरने को लेकर तस्वीर लगभग साफ़ हो गई है।
[typography_font:14pt]9 सीटों पर नाम तय!
[typography_font:14pt]कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में राजस्थान की लगभग 9 सीटों पर उम्मीदवार तय होना बताया जा रहा है। इनमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का जालोर-सिरोही से टिकट लगभग पक्का हो गया है। इनके अलावा चूरू से राहुल कस्वां, बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल, जोधपुर से करण सिंह, झुंझुनूं से बृजेन्द्र ओला, अलवर से ललित यादव, भरतपुर से संजना जाटव, टोंक से हरीश मीणा, उदयपुर से ताराचंद मीणा का नाम लगभग तय होना बताया जा रहा है।
[typography_font:14pt]नए लोगों को मिलना चाहिए मौका: रंधावा
[typography_font:14pt;" >वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने के सवाल पर राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि नए लोगों को भी मौका मिलना चाहिए।
Published on:
12 Mar 2024 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
