5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी और अमित शाह पर अशोक गहलोत का हमला, बयान सुन दंग रह गए लोग

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा व्यंग्य किया। इस व्यंग्य को सुनकर लोग दंग रह गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Apr 2024, 3:11 PM IST

Ashok Gehlot Attack on PM Modi and Amit Shah

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा व्यंग्य किया। इस व्यंग्य को सुनकर लोग दंग रह गए।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरा चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रेल को होगी। राजस्थान में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। पहले चरण में राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए सिर्फ राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए 58.28 प्रतिशत मतदान हुआ। अशोक गहलोत सहित सूबे के सभी दिग्गज कांग्रेसी नेता इस वक्त प्रचार में जुटे हुए हैं। बाकी की 13 सीटों पर वोटिंग से पहले कांग्रेसी नेता जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। साथ ही सत्तारुढ़ पार्टी पर निशाना भी साध रहे हैं। पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, वे घबरा गए हैं इसलिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री बार-बार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस एकतरफा जीतेगी। अशोक गहलोत ने सफाई देते हुए कहा, सभी 25 सीटों पर हम समान रूप से प्रचार कर रहे हैं, ऐसा नहीं है कि पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

अबकी बार 400 पार, अब यह कहना बंद कर देगी भाजपा

अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा पहले चरण के चुनाव के बाद रुझान कांग्रेस के पक्ष में हैं। इसलिए अब भाजपा टेंशन में आ गई है। इसी वजह से मोदीजी और अमित शाह राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का माहौल एकतरफा है। पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा अबकी बार 400 पार के बारे में बात करना बंद कर देगी।

पीएम मोदी को अपने पद का कद बनाए रखना चाहिए

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मोदीजी की टिप्पणी पर अशोक गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर क्यों बेतुकी बातें कर रहे हैं। हमारे मेनिफेस्टो में दी गई 25 गारंटियों को लेकर पीएम मोदी को जो भी आपत्ति है तो बताएं। समझ में नहीं आता कि पीएम घोषणापत्र को मुस्लिम लीग से क्यों जोड़ रहे हैं। पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री किसी पार्टी, जाति या वर्ग का नहीं एक पूरे देश का होता है इसलिए उन्हें अपने पद का कद बनाए रखना चाहिए।