5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राज्य में 613 नामांकन रद्द, सर्वाधिक 15 नामांकन पत्र पाली के मारवाड़ जंक्शन में  हुए रद्द
Play video

राज्य में 613 नामांकन रद्द, सर्वाधिक 15 नामांकन पत्र पाली के मारवाड़ जंक्शन में हुए रद्द

www.patrika.com प्रदेश की 30 विधानसभा क्षेत्रों में एक भी नामांकन रद्द नहीं, आज से होगी नाम वापसी
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Nov 21, 2018

जयपुर। राज्य में विधानसभा आम चुनाव-2018 में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 613 नामांकन पत्र रद्द किए गए। जानकारी के अनुसार राज्य में 3 हजार 295 उम्मीदवारों ने 4 हजार 288 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। संवीक्षा के बाद 613 नामांकन पत्रों में कमी पाए जाने पर रद्द किए गए हैं। पाली के मारवाड़ जंक्शन में सर्वाधिक 15 नामांकन पत्र रद्द हुए हैं। 30 विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी रहे जहां एक भी उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द नहीं किया गया।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 21 और 22 नवंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को निर्धारित चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी की सूची 7ए के प्रारूप के अनुसार तैयार की जाएगी। प्रारूप के अनुसार उम्मीदवार का नाम निर्धारित होता है और उसी क्रम में ईवीएम के बैलेट पेपर पर छापा जाता है। मतदान 7 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा तथा मतगणना 11 दिसम्बर को की जाएगी।

 

विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए जयपुर जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों में 506 प्रत्याशियों ने 632 नामांकन दाखिल किए। जांच में 439 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए, 88 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि विराटनगर एवं शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में जांच के दौरान सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।