4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाजपेयी के निधन से राजस्थान भाजपा कार्यकर्ता हुए ‘भाव विभोर’! पार्टी मुख्यालय का संदेश बना रहा चर्चा का विषय

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
atal bihari vajpayee rajasthan bjp

जयपुर।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद से देशभर में भाजपा कार्यकर्ता शोक में डूबे हुए हैं। इसी क्रम में जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन इस बीच मुख्यालय परिसर के अंदर लगे साइन बोर्ड पर चल रहा संदेश कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।

दरअसल, साइन बोर्ड में लिखा हुआ था, ''पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर हम सब भाव विभोर कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।''

कुछ कार्यकर्ताओं ने इस बात पर ऐतराज जताया कि साइन बोर्ड पर दर्शाये जा रहे सन्देश में भाव विभोर शब्द का गलत प्रयोग किया गया है। भाव विभोर के शाब्दिक अर्थ का प्रयोग हर्षित होने वाले वाक्यों के साथ किया जाता है।

ये हैं 'भाव विभोर' के पर्यायवाची शब्द
हिंदी व्याकरण के अनुसार भाव विभोर का अर्थ, 'हर्षना, प्रसन्न होना, आनंदना, बांछें खिलना, हरखना, आहलाना, खुश होना, हर्षित होना है।