4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपना रह गया अधूरा…राजस्थान में यहां घर लेना चाहते थे वाजपेयी, खास पसंदीदा जगहों में से थी एक

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Aug 17, 2018

जयपुर।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। अटल बिहारी वाजपेयी का राजस्थान से भी बेहद खास और गहरा नाता रहा है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत और दूसरा नाम शिव कुमार पारीक ये शख्स अटल बिहारी वाजपेयी के साथ साये की तरह रहे।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कुछ यादें राजस्थान के माउंट आबू से भी जुडी हुई है। वाजपेयी को खाने पीने और घूमने का भी शौक था। वाजपेयी की भारत में ही कई पसंदीदा जगह थी जिनमें हिमाचल प्रदेश का मनाली, राजस्थान का माउंट आबू और अल्मोड़ा शामिल थे।

राजस्थान में माउंट आबू से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की खास यादें जुड़ी थीं। हिमाचल के मनाली के बाद अटल बिहारी का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल राजस्थान का माउंट आबू था। बताया जाता है कि अटल जी यहां एक घर भी लेना चाहते थे।

बता दें कि वाजपेयी पहली बार सन 1989 में राजस्थान के माउंट में आए थे। वाजपेयी माउंट अाबू ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। यहां उन्होंने ख़ास भाषण भी दिया था और तभी से वाजपेयी के लिए माउंट अाबू खास बन गया था।


पत्रकार के रूप में शुरू किया था कॅरियर

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 में ग्वालियर में हुआ था। राजनीतिक विज्ञान और कानून के छात्र रहे अटल बिहारी ने बताैर पत्रकार अपना कॅरियर शुरू किया था। भारतीय राजनीति में उन्हाेंने भारत छोड़ो आंदोलन के साथ कदम रखा। इसके बाद वह इस दिशा में तेजी से बढ़े। 1951 में भारतीय जन संघ में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पहले भारती जन संघ के नाम से जाना जाता था जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का अभिन्न अंग है। वाजपेयी 9 बार लोकसभा और दाे बार राज्य सभा के लिए चुने गए। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। पहली बार अटल बिहारी 1996 में आैर दूसरी बार 1998 में प्रधानमंत्री बने।

इसके बाद वह तीसरी बार 1999 को वह पीएम बने आैर 2004 तक अपना कार्यकाल पूरा किया। अटल ने भारत के विदेश मंत्री का पद भी संभाला। अटल बिहारी वाजपेयी काे देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।


देश में हमेशा याद किए जाएंगे अटल वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी...एक राजनेता, कवि, पत्रकार और एक प्रखर वक्ता के अतिरिक्त एक ऐसे इंसान, जिन्हें राजनीति में पक्ष ही नहीं विपक्ष का भी भरपूर सम्मान मिला। अपने राजनीतिक जीवन में उनके किए कई कार्यों को कोई नहीं भूला सकता है। चाहे वह राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण हो या फिर सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत। उनके प्रधानमंत्री काल में हुए करगिल युद्ध, संसद पर आतंकी हमला, कंधार में विमान हाइजैक और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भारत आगमन को आज भी याद किया जाता है।