
Akhilesh atal
लखनऊ. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरा देश गमजदा है। यूपी से खास नाता रखने वाले अटल जी के निधन पर सीएम योगी ने गुरुवार को ही 7 दिनों का राजकीय शोक और शुक्रवार को राजकीय अवकाश घोषित किया गया था। वहीं इसके चलते विधानसभा के विधानपरिषद में भाजपा और कांग्रेस सहित कई एमएलसी नेताओं ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। इसके लिए विधान परिषद सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा गया।
विधानपरिषद समन्वय समिति ने मनाया शोक:
आज यूपी के विधानसभा में राजनीति के पुरुधा और एक आदर्श राजनीति के उदाहरण रहे अटल जी को श्रद्धांजलि दी गयी। पूर्व पीएम के निधन पर विधानपरिषद सदस्यों की मौजूदगी में शुक्रवार को शोक प्रस्ताव रखा गया। इस मौके पर विधानपरिषद के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन भी रखा। समन्वय समिति की तरफ से कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने सदस्यों के बीच शोक प्रस्ताव रखा। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को दुख सहने की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह, भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक और सपा एमएलसी शतरुद्र सिंह समेत कई विधान परिषद सदस्य मौजूद रहे।
अखिलेश ने स्थगित किए धरना प्रदर्शन-
सपा 20 अगस्त को जनसमस्याओं को लेकर यूपी में भाजपा सरकार के खिलाफ तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करने वाली थी, लेकिन लखनऊ में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा है कि अटलजी के निधन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी धरना प्रदर्शन स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ समेत प्रदेश के बाजार रहे बंद-
पूर्व पीएम के निधन पर यूपी आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लखनऊ सहित प्रदेश के बाजार बंद रखने का आह्वान किया। लखनऊ के प्रमुख बाजार जैसे हजरतगंज, भूतनाथ, अमीनाबाद, चौक में इसका असर साफ देखने को मिला है।
एम्स में ली अंतिम सांस-
अटल जी का लंबी बिमारी के चलते गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। एम्स द्वारा मेडिकल बुलेटिन जारी होते ही पूरे देश में शोक की लहर दौ़ड गई।
Published on:
17 Aug 2018 04:34 pm
