26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर में खनिज बेसमेटल के भण्डार मिले, जीएसआई ने सौंपी एक्सप्लोरेशन रिपोर्ट

जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया को मिनरल एक्सप्लोरेशन के दौरान सीकर जिले के दरीबा में खनिज बेसमेटल के भण्डार मिले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 23 Feb 2023, 9:14 AM IST

सीकर में खनिज बेसमेटल के भण्डार मिले, जीएसआई ने सौंपी एक्सप्लोरेशन रिपोर्ट

सीकर में खनिज बेसमेटल के भण्डार मिले, जीएसआई ने सौंपी एक्सप्लोरेशन रिपोर्ट

जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया को मिनरल एक्सप्लोरेशन के दौरान सीकर जिले के दरीबा में खनिज बेसमेटल के भण्डार मिले हैं, वहीं हनुमानगढ़ के जोखिया साउथ ब्लॉक और खुनजा नार्थ ब्लॉक में पोटाश के भण्डार मिले हैं। जीएसआई ने सीकर क्षेत्र में जी 2 स्तर और हनुमानगढ़ के क्षेत्र में जी 3 स्तर की खोज पूरी कर ली है, जिससे इन क्षेत्रों में नीलामी की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अब खनन लीज के लिए ऑक्शन की कार्यवाही की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के दाम, किसानों ने खूब लगाया प्याज, रिकॉर्ड स्तर को छू सकता था प्याज का उत्पादन

कॉपर बेसमेटल के 2.81 मिलियन टन भण्डार होने की संभावना

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जीएसआई की रिपोर्ट के अनुसार सीकर जिले के दरीबा ब्लॉक में जी 2 स्तर के एक्सप्लोरेशन के परिणाम स्वरुप 0.33 प्रतिशत कॉपर बेसमेटल के 2.81 मिलियन टन भण्डार होने की संभावना है, तो दूसरी और नागौर-गंगानगर बेसिन के हनुमानगढ़ के सतीपुरा सब बेसिन में जी 3 के एक्सप्लोरेशन के परिणाम स्वरुप खनिज पोटाश के करीब 340 मिलियन टन के भण्डार मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन ब्लॉकों के ऑक्शन की आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से पूरी करेगा, ताकि बेसमेटल व पोटाश जैसे बहुमूल्य खनिजों का दोहन हो सके, विदेशों से आयात पर निर्भरता कम हो और प्रदेश में राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। प्रदेश में खनिज खाोज और खनन दोनों ही कार्यों को गति मिली है और उसके सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं।