
New COVID Cases Today: जयपुर। राजस्थान में सोमवार को कोविड के 15 नए मामले सामने आए हैं। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, ये मामले जयपुर, जोधपुर, चूरू और उदयपुर जिलों से आए हैं।
सोमवार को जयपुर से सर्वाधिक 10 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 5 महिलाएं (उम्र 23 से 51 वर्ष) और 5 पुरुष (उम्र 47 से 79 वर्ष) शामिल हैं। जोधपुर से 3 मरीज (दो महिलाएं और एक पुरुष) संक्रमित पाए गए। उदयपुर में एक 27 वर्षीय पुरुष और एक 15 वर्षीय किशोरी संक्रमित पाई गईं। चूरू से एक 31 वर्षीय पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई।
जयपुर के मारूधर, जेके लोन, एसएमएस, साकेत और राजस्थान हॉस्पिटल में एक-एक मरीज भर्ती हैं। उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में 3 मरीज और एम्स जोधपुर में 8 मरीज उपचाराधीन हैं।
वर्ष 2025 में अब तक कुल 113 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। एक मरीज की इस वर्ष मौत हो चुकी है।
जयपुर: 63
उदयपुर: 14
जोधपुर: 11
बालोतरा: 2
अजमेर: 2
बीकानेर: 6
डूंगरपुर: 1
चित्तौड़गढ़: 1
राजसमंद: 1
सवाई माधोपुर: 1
सीकर: 1
दौसा: 2
डीडवाना: 5
फलौदी: 1
चूरू: 1
अन्य (मध्य प्रदेश): 1
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि हल्के लक्षणों पर भी तुरंत जांच कराएं और कोविड-उपयुक्त व्यवहार अपनाएं।
Updated on:
3 Jun 2025, 10:17 AM IST
Published on:
2 Jun 2025, 10:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.