
RIICO Land Auction: जयपुर। राजस्थान औद्योगिक विकास निगम (रीको) ने जयपुर जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में वाणिज्यिक, होटल, नर्सिंग होम और आवासीय भूखण्डों के आवंटन के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक 9 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के.के. कोठारी ने बताया कि जयपुर जिले के 12 औद्योगिक क्षेत्रों में 11 आवासीय भूखण्ड और 27 गैर-औद्योगिक भूखण्ड ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन के लिए उपलब्ध हैं।
इसके अलावा राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 379 गैर-औद्योगिक भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध हैं।
आवेदकों को भूखण्डों की कुल देय प्रिमियम राशि की 5 प्रतिशत राशि आवेदन के साथ ही ऑनलाईन माध्यम से रीको के बैंक खाते में जमा करानी होगी। धरोहर राशि जमा कराने की प्रारम्भ तिथि 26 मई एवं अंतिम तिथि 9 जून है। भूखण्डों पर ऑनलाईन बिडिंग 10 जून से 12 जून के मध्य होगी। आवेदक रीको की वेबसाईट www.riico.co.in एवं www.riico.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
झोटवाड़ा विस्तार: 1 नर्सिंग होम, 1 वाणिज्यिक भूखण्ड
विश्वकर्मा विस्तार: 2 वाणिज्यिक, 3 आवासीय
अपैरल पार्क: 1 वाणिज्यिक
बस्सी: 1 डिस्पेंसरी
कूकस: 2 आवासीय
बगरू विस्तार (द्वितीय चरण): 2 आवासीय, 1 संस्थानिक, 2 वाणिज्यिक
कांट कालवाड़ विस्तार: 2 होटल भूखण्ड
बगरू विस्तार: 1 वाणिज्यिक, 1 नर्सिंग होम
दूदू: 1 वाणिज्यिक
बिंदायका: 2 वाणिज्यिक
सीतापुरा (तृतीय चरण): 4 आवासीय, 5 वाणिज्यिक, 1 संस्थानिक, 1 हॉस्पिटल
रामचंद्रपुरा: 4 वाणिज्यिक भूखण्ड
धरोहर राशि जमा करने की तिथि: 26 मई से 9 जून 2025
ऑनलाइन बिडिंग की तिथि: 10 जून से 12 जून 2025
आवेदन रीको की वेबसाइट www.riico.co.in एवं www.riico.rajasthan.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।
165 वाणिज्यिक
20 अस्पताल, नर्सिंग होम, डिस्पेंसरी
13 होटल
133 आवासीय व ग्रुप हाउसिंग
11 पेट्रोल पंप व सीएनजी स्टेशन
5 स्कूल
21 संस्थानिक भूखण्ड
राईजिंग राजस्थान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के साथ एमओयू निष्पादित करने वाले निवेशक भी इस ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं और अपने प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि प्राप्त कर सकते हैं। रीको द्वारा प्रदान किए जा रहे वाणिज्यिक भूखण्डों पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा, वेयरहाउस, पेट्रोल पंप, वे-ब्रिज आदि गतिविधियाँ संचालित की जा सकेंगी।
उल्लेखनीय है कि वाणिज्यिक भूखण्डों में कमर्शियल कॉम्पलेक्स, मॉल, होटल, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, वेयर हाउस, पेट्रोल पंप, वे-ब्रिज आदि कार्य किये जा सकते हैं।
Updated on:
26 May 2025 04:56 pm
Published on:
26 May 2025 04:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
