30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Angiography Facility: बड़ी सौगात, हृदय रोगियों के लिए खुशखबरी, आरयूएचएस में एंजियोग्राफी सुविधा का शुभारंभ

Health Infrastructure Rajasthan: आरयूएचएस अस्पताल में एंजियोग्राफी सुविधा शुरू, हृदय रोगियों को बड़ी राहत, अब एसएमएस अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, पहले ही दिन दो मरीजों की जांच सफलतापूर्वक की गई ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 2 Jun 2025, 9:28 PM IST

आरयूएचएस अस्पताल में एंजियोग्राफी की सुविधा प्रारंभ। फोटो-पत्रिका

आरयूएचएस अस्पताल में एंजियोग्राफी की सुविधा प्रारंभ। फोटो-पत्रिका

Heart Patients Relief: जयपुर। प्रदेश के हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। आरयूएचएस अस्पताल में सोमवार से एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले ही दिन दो मरीजों की सफल एंजियोग्राफी की गई, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है।

चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि सवाई मानसिंह अस्पताल पर मरीज का भार कम करने और राजस्थान वासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आरयूएचएस अस्पताल में लगातार सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट स्थित कैथ लैब में एंजियोग्राफी सुविधा की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से न केवल जयपुर बल्कि प्रदेशभर से आने वाले हृदय रोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा। आपातकालीन स्थिति में रोगियों को त्वरित जांच और उपचार संभव हो सकेगा। साथ ही, एसएमएस अस्पताल का बोझ भी कम होगा और मरीजों का कीमती समय और संसाधन बचेंगे।

आरयूएचएस के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने जानकारी दी कि सोमवार को 75 वर्षीय महिला और 44 वर्षीय पुरुष को हृदय संबंधी समस्याओं के चलते भर्ती किया गया था। दोनों मरीजों को चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा एंजियोग्राफी की सलाह दी गई थी। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सुविधा प्रदान करते हुए दोनों की जांच कैथ लैब में सफलतापूर्वक की गई।

आरयूएचएस में एंजियोग्राफी सुविधा की शुरुआत से चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ी है, जिससे हजारों मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा।


यह भी पढ़ें: Plots Auction: कमर्शियल और आवासीय प्लॉट्स के लिए 10 से 12 जून तक ई-नीलामी, जानिए पूरी प्रक्रिया

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग