दो दिन पहले अजमेर के ब्यावर में सिलेंडर फटने से हुआ हादसा दिल दहलाने वाला था। उसी की सुध लेते हुए दोनों पार्टी अपना-अपना राजनितिक दांव लगा रही है। सचिन पायलट ने मौजूदा सरकार के सामने मांग रखी है की वो मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा राशि और घर के किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी दे। पायलट सोमवार को सोमवार को जयपुर से ब्यावर में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया साथ ही कहा कि सरकार को जल्द से जल्द आश्रितों की मदद करनी चाहिए।