दरअसल, जेल प्रशासन ने प्रदेश की सेंट्रल जेलों में जो जैमर लगाए हैं उन पर अब तक करीब बीस करोड़ रुपए खर्च हो चुका है, लेकिन फिर भी न तो सोशल मीडिया पर बैन लग पा रहा है और न ही मोबाइल फोन का उपयोग कम हो रहा है। यह हालत तो जोधपुर जेल की है, जोधपुर जेल दिल्ली की तिहाड़ जेल के बाद देश की दूसरी सबसे सुरक्षित जेल मानी जाती है। अब जोधपुर सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन सवेरे शुरू किया गया है।