2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में बीयर और शराब आज से 20 प्रतिशत महंगी, लगेगा सरचार्ज

बीयर और सभी तरह की शराब पर शनिवार से 20 प्रतिशत सरचार्ज वसूला जाएगा। इससे इनकी कीमत 20 प्रतिशत बढ़ जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 23 Jun 2018, 12:48 PM IST

Illegal liquor caught

Illegal liquor caught

जयपुर। बीयर और सभी तरह की शराब पर शनिवार से 20 प्रतिशत सरचार्ज वसूला जाएगा। इससे इनकी कीमत 20 प्रतिशत बढ़ जाएगी। राज्य सरकार ने वेट अधिनियम के तहत इस सरचार्ज की वसूली के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

यह सरचार्ज बीयर, देशी और अग्रेजी शराब के साथ ही विदेशी शराब की बिक्री पर भी वसूला जाएगा। हाल ही शराब पर सेस वसूलने के लिए वेट अधिनियम में संशोधन भी किया था।

इस सेस को गायों के विकास के लिए खर्च करने का प्रावधान रखा गया था। उधर, शराब पर कीमत से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें भी आ रही हैं। शराब पर अवैध वसूली को चुनावी वर्ष से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

प्रतिनियुक्ति वालों से पेंशन के लिए 10 प्रतिशत अंशदान
राज्य सरकार ने पेंशन भुगतान के लिए प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों के मूल वेतन से प्रतिमाह 10 प्रतिशत की दर से अंशदान काटने का निर्णय भी किया है। इसे भी अधिसूचना जारी कर लागू कर दिया गया है।