29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राजनीति में आने से पहले पुलिस की नौकरी करते थे शेखावत, पहली ही विधानसभा में पहुंचे…खूब उठाते थे जनहित के मुद्दे
Play video

राजनीति में आने से पहले पुलिस की नौकरी करते थे शेखावत, पहली ही विधानसभा में पहुंचे…खूब उठाते थे जनहित के मुद्दे

देश के पूर्व उप राष्ट्रपति और राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भैरों सिंह शेखावत के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक 'धरतीपुत्र भैरों सिंह शेखावत' का विमोचन सोमवार को होगा। इस पुस्तक में राजनीतिक जीवन ही नहीं, बल्कि पुलिस सर्विस के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ashwani Kumar

•

Updated: 15 May 2022, 6:20 PM IST

जयपुर। देश के पूर्व उप—राष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन सोमवार को शाम छह बजे होगा। बिड़ला आॅडिटोरियम में कार्यक्रम होगा। पुस्तक ‘धरतीपुत्र भैरों सिंह शेखावत’ का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। सभा के अध्यक्ष विधायक कैलाश मेघवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी और राजपाल सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे।
पुस्तक के लेखक पूर्व आइपीएस बहादुर सिंह राठौड़ ने रविवार को ऑफिसर्स इंस्टिट्यूट, झालाना में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि भैरों सिंह के संस्मरणों पर यह पुस्तक लिखी गई है। इसमें उनके राजनीतिक जीवन के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहली विधानसभा की कार्यवाही को पढ़ा और इससे पता चला कि भैरों सिंह किस तरह विधानसभा में मुद्दे उठाते थे। किताब में उनके पुलिस सेवा का भी जिक्र किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1942 से 1948 तक शेखावत ने पुलिस की नौकरी की थी। राठौड़ वर्ष 1994 से 98 और उप राष्ट्रपति कार्यालय में भी साथ रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़