26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Govt: भजनलाल सरकार के 2 साल पूरे होने पर जश्न की तैयारी, राजस्थान को मिलेगी 35 हजार करोड़ की सौगात

Bhajanlal Government: भजनलाल सरकार अगले माह दो साल पूरे करने जा रही है। इसे देखते हुए प्रदेश भर में जश्न मनाया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
cm-bhajanlal-3

सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो: एएनआई

जयपुर। भजनलाल सरकार अगले माह दो साल पूरे करने जा रही है। इसे देखते हुए प्रदेश भर में जश्न मनाया जाएगा। इसके तहत राज्य में दस दिसंबर से कार्यक्रम शुरू होंगे, जो 25 दिसंबर तक चलेंगे। 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस पर कई नीतियां जारी होंगी।

वहीं, 15 दिसंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा। यह संख्या और भी बढ़ सकती है। भजनलाल सरकार ने मोटे तौर पर यह कार्यक्रम तय किया है, जिसमें आगामी दिनों में थोड़ा-बहुत बदलाव भी हो सकता है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम का इंतजार

सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार दस दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी को बुलाना चाहती है, लेकिन अभी उनका कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। संभवत: पीएम रिफाइनरी का उद्घाटन करने राजस्थान आ सकते हैं। प्रवासी राजस्थानी दिवस पर कई नेताओं का जयपुर आना प्रस्तावित है।

25 दिसंबर तक ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम

दस दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन होगा। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पॉलिसी, व्यापार प्रोत्साहन नीति, निजी औद्योगिक पार्क योजना नीति, सेमीकंडक्टर पॉलिसी, एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी, व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी, ट्रांजिट ऑरियंटेड डवलपमेंट पॉलिसी, ग्रीन ग्रोथ क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा होगी।

वहीं, 15 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें 35 हजार करोड़ के 500 से ज्यादा कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास होगा। राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू में से दो लाख करोड़ के निवेश परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग