
भारत बंद के चलते जयपुर के सिंधी कैंप पर खड़ी बसें
जयपुर। भारत बंद के चलते बुधवार को रोडवेज बसों के पहिए थम गए। आगार से बसें नहीं निकली।इससे यात्री दिन भर परेशान रहे, जबकि रोडवेज प्रशासन ने मंगलवार शाम को आदेश जारी कर बसों को नियमित संचालन संबंधी आदेश जारी किए थे। लेकिन बंद के चलते अधिकांश आगारों से बसों का ही संचालन नहीं किया गया।
सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों के आरक्षण को लेकर दिए गए निर्णय के विरोध में सोशल मीडिया पर 21 अगस्त को आह्वान किए जा रहे भारत बंद के मद्देनजर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने अपने सभी वाहनों के सुरक्षित संचालन के आदेश जारी किए थे।
जयपुर में सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्री बसों के इंतजार में परेशान होते रहे। पूरा सिंधी कैंप पर बसों का ही संचालन नहीं किया गया। यात्रियों को वापस लौटना पड़ा या फिर निजी वाहनों का सहारा लिया।
यह भी पढ़ें : भारत बंद के चलते राजस्थान में हैं स्कूल बंद
Updated on:
21 Aug 2024 11:28 am
Published on:
21 Aug 2024 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
