5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: भाजपा में शामिल हो सकते हैं किरोड़ी सिंह बैंसला

दिल्ली में कर सकते हैं सदस्यता ग्रहण
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर. लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का बड़ी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में अब बड़ी खबर आई है कि दिग्गज गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि भाजपा के नेता इसकी आधिकारिक पुष्टि करने से बच रहे हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो बैंसला दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार बैंसला प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बैंसला के साथ ही हरेन्द्र मिर्धा का नाम भी चर्चा में है। इससे पहले प्रदेश में पूर्व भाजपा विधायक और अब आरएलपी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल के भी भाजपा से गठबंधन करने से प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई थी अब बैंसला के भाजपा में शामिल होने पर चुनाव से पहले बड़ा असर हो सकता है। इससे पहले राजस्थान ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी नेताओं का बड़ी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। फिल्म अभिनेता व अभिनेत्रियां भी इसमें पीछे नहीं रही हैं।