ED-IT Raid in Rajasthan: प्रवर्तन निदेशालय (ED) और इनकम टैक्स विभाग (IT) ने शुक्रवार सुबह से राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जयपुर, दौसा और बहरोड़ सहित प्रदेशभर में भी 22 ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी की जा रही है। वहीं, जयपुर, अजमेर और उदयपुर सहित कई जगहों पर ED की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई 75 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध फंड ट्रांसफर से जुड़े मामले में हो रही है।