Rajasthan Assembly : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार ने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही चिकित्सा विभाग में करीब 25 हजार पदों पर भर्तियां की हैं और 26501 पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं, जो इसी वर्ष पूरी होना संभावित हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे पांच साल में चिकित्सा विभाग में मात्र 27 हजार 490 भर्तियां की थीं।