
Rajasthan Govt: राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना (OPS) से वंचित अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर सरकारी निगम फंस गए। वे न ओपीएस से पीछे हट रहे और न अपनाने को कदम बढ़ा रहे। इस कारण ओपीएस का लाभ लेने के लिए पैसा जमा करा चुके कर्मचारी संकट में हैं। वे स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण अपना पैसा निकालने से भी बच रहे हैं।
उधर, बताया जा रहा है कि गंगानगर शुगर मिल्स व राज्य भंडार व्यवस्था निगम, भारतीय जीवन बीमा निगम से मिलकर ओपीएस जैसी योजना लाने पर विचार कर रहे है। इस बीच भंडार व्यवस्था निगम के 6 कर्मचारियों ने थक हारकर पैसा वापस ले लिया। पैसा जमा कराने के बावजूद ओपीएस से वंचित पांचों बिजली कंपनियों, राजस्थान पर्यटन विकास निगम, राजस्थान राज्य भंडार व्यवस्था निगम और गंगानगर शुगर मिल्स के कर्मचारियों की संख्या करीब 50 हजार बताई जा रही है।
Updated on:
9 Oct 2024, 10:37 AM IST
Published on:
9 Oct 2024, 7:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.