
राजस्थान के धौलपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सम्मिलित इंन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंन्दिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना, इंन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, राजस्थान सामाजिक सुरक्षा लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृ़द्वावस्था सम्मान पेंशन योजनान्तर्गत जिले के कुल 17096 लाभार्थियों का पेंशन सत्यापन बकाया है।
जिला परिवीक्षा एंव समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि बाड़ी में 3 हजार 292, बसेड़ी में 1 हजार 991, धौलपुर में 3 हजार 771, राजाखेड़ा में 3 हजार 70, सरमथुरा में 1 हजार 761, सैंपऊ में 3 हजार 211 लाभार्थी पेंशन सत्यापन से शेष रह गए हैं। उन्होंने बताया कि समाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी वार्षिक सत्यापन कराने के लिए ई-मित्र केन्द्र अथवा ई-मित्र कियोस्क बॉयोमैट्रिक के माध्यम सेए एन्ड्रॉइड मोबाईल ऐप जिसको यूआरएल के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
संबधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी के द्वारा लाभार्थी के आधार से जुड़े मोबाईल पर ओटीपी के माध्यम आदि से करा सकते हैं। पेंशन सत्यापन ना होने के स्थिति में माह अक्टूबर से पेंशन राशि का भुगतान रोक दिया जाएगा।
Updated on:
8 Oct 2024, 3:17 PM IST
Published on:
8 Oct 2024, 12:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.