8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री आवास में देर रात घुसा कोबरा, मच गया हड़कंप, बुलाई गई रेस्क्यू टीम, फिर हुआ ये..

राजधानी में मुख्यमंत्री आवास (सीएमआर) में देर रात एक कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। राजधानी में मुख्यमंत्री आवास (सीएमआर) में देर रात एक कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। होप एंड बियोंड संस्था के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए सांप का रेस्क्यू किया। संस्था के जॉय गार्डनर ने बताया कि रात दो बजे उन्हें सीएमआर में कोबरा घुसने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें : तिरूपति बालाजी मंदिर में प्रसाद में जानवरों की चर्बी, अब राजस्थान से आई ये बड़ी खबर, यहां मंदिरों के प्रसाद…

वन विभाग द्वारा भी सांप की सूचना दी गई थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य प्रणय मौके पर पहुंचे। रात करीब ढाई बजे कोबरा को झाड़ियों में से सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी रेस्क्यू में सहयोग दिया।

कोबरा मुख्य बिल्डिंग में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था, जिसे रेस्क्यू टीम ने समय पर रोक लिया। सुबह होते ही कोबरा को झालाना के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग