
जयपुर । राजस्थान की जेलों में सलाखों के पीछे विदेशी नागरिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। शांत माने जा रहे राजस्थान में विदेशी अपराधी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी और अन्य एजेंसियां लगातार सतर्क हैं और इन अपराधियों को लगातार काबू कर रही है। लेकिन उसके बाद भी संख्या बढ़ रही है। अधिकतर मामलों में ये विदेशी नागरिक धोखाधड़ी, साइबर क्राइम, ट्रेस पासिंग और नशा बेचने के आरोप में में शामिल पाए गए हैं। राजस्थान के युवा और कारोबारी इनके निशाने पर हैं।
केस 1 - जयपुर के युवाओं को कोकीन सप्लाई करते पकड़े नाईजीरियन..
राजधानी जयपुर में पिछले महीने 20 जनवरी को अलग अलग जगहों से पुलिस ने पांच नाईजीरियन पकड़े। उनके साथ आठ अन्य लोग भी थे। सभी मिलकर जयपुर के युवाओं को कोकीन और एमडी ड्रग्स बेच रहे थे। उनके पास से 50 लाख रुपए की ड्रग्स बरामद की गई थी। ये नाईजीरियन स्टूडेंट वीजा लेकर आए थे और उसके बाद यहां पर तस्करी में लिप्त हो गए। जयपुर, कोटा, उदयपुर समेत अन्य शहरों से कई नाईजीरियन अनेस्ट किए जा चुके हैं।
केस 2 - पहले विश्वास जीता और फिर लूट लिया, नेपाली नौकरों ने दिया दगा..
जयपुर समेत कई शहरों में नेपाली नौकर अरेस्ट किए गए हैं। पिछले महीने जयपुर में बुजुर्ग महिला को शिकार बनाकर 63 लाख रुपए के जेवर और कैश लूटने वाले नेपाली नौकरों को नेपाल बॉर्डर से पकडा गया। जयपुर के मोती डूंगरी थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। नेपाली नौकरों की भी बड़ी संख्या है जो चोरी करते हुए पकड़े गई है।
केस 3 - पाकिस्तानी ट्रेस पासिंग में और बांग्लादेशी अवैध दस्तावेजों संग पकड़े जा रहे..
इस बीच जैसलमेर, बाडमेर, जोधपुर में सैन्य गतिविधियों के ईदगिर्द पिछले कुछ महीनों में आधा दर्जन से भी ज्यादा पाकिस्तानी धरे गए हैं। वहीं जयपुर और अजमेर में फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाकर रहने वाले बांग्लादेशी भी अरेस्ट किए गए हैं।
राजस्थान की जेलों में बंद हैं 82 विदेशी..
नेपाल, नाईजीरिया, पाकिस्तान के अलावा अन्य कई देशों से आए विदेशी भी राजस्थान की जेलों में बंद हैं। इनमें नेपाल से 33, बांग्लादेश से 12, नाइजीरिया से 11, पाकिस्तान से 9, युगांडा से 5, तंजानिया से 3, केन्या से 3, ईरान से 2 अमेरिका, इजिप्ट, सूडान और अफ्रीका से एक-एक विदेशी अरेस्ट है। यह गृह विभाग की रिपोर्ट है। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 तक का है।
16 विदेशी महिलाएं भी शामिल....
जेलों में 82 विदेशी बदमाश अलग-अलग संगीन अपराध के आरोप में बंद हैं। इनमें अधिकांश आरोपी विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बंद हैं, जबकि कुछ अपराधियों को अदालत की ओर से सजा सुनाई गई है। इनमें 16 विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं, जो जयपुर और जोधपुर की जेलों में कैद हैं। ये अपराधी जयपुर, जोधपुर, अजमेर, दौसा, हनुमानगढ़, डीडवाना, बीकानेर, अलवर, उदयपुर और कोटा की जेलों में बंद हैं। इनमें से जयपुर महिला कारागृह में 14 और जोधपुर महिला कारागृह में दो विदेशी महिलाएं कैद हैं।
Updated on:
15 Feb 2025 12:22 pm
Published on:
15 Feb 2025 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
