5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: पेट्रोल पंप डीलर्स की हड़ताल के बीच सीएम गहलोत ने दिया ये बड़ा बयान

Rajasthan Politics : प्रदेश में बुधवार को शुरू हुई पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई की जिम्मेदार केंद्र सरकार को बताया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Sep 14, 2023

photo_6059953685494085173_y.jpg

कोटा/जयपुर. Rajasthan Politics : प्रदेश में बुधवार को शुरू हुई पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई की जिम्मेदार केंद्र सरकार को बताया है। प्रदेश में वैट कम करने की मांग को लेकर हड़ताल पर, मुख्यमंत्री बोले कि हमारा वित्तीय प्रबंधन कहता है कि कीमतें स्थिर रखी जाएं।

केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाए ताकि दाम कम हो सकें। बुधवार को कोटा दौरे पर आए गहलोत ने मीडिया से बातचीत में हड़ताल के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर अप्रत्याशित टैक्स देशभर में अत्यंत गंभीर विषय है। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में राज्य सरकारों का हिस्सा खत्म कर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी, एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और सेस जैसे तीन नए टैक्स लगाने का कार्य किया है, जिसमें राज्यों की हिस्सेदारी शून्य है। ऐसी स्थिति में राज्यों को भारी राजस्व घाटा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पेट्रोल पंप संचालकों से अनावश्यक हड़ताल से बचने को कहा है।

गहलोत ने कहा कि केंद्र और बीजेपी के लोग राजस्थान के पेट्रोल- डीजल की कीमत की तुलना हरियाणा और पंजाब से करते हैं जबकि हम हमारी तुलना मध्य प्रदेश से करते हैं, मध्य प्रदेश राजस्थान से लगा हुआ राज्य है। वहां पर राजस्थान से भी ज्यादा पेट्रोल- डीजल के दाम है, बीजेपी की सरकार है।

कोटा, चम्बल रिवर फ्रंट के बाद दूसरे दिन बुधवार को शिक्षा नगरी को ऑक्सीजोन (सिटी पार्क) की सौगात मिली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऑक्सीजोन के शिलापट्ट का अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूडीएच मंत्री शाति धारीवाल ने की। लोकार्पण के बाद सीएम ने ट्वीट कर कहा कि सिटी पार्क अद्भुत 'आनंद का उपवन है

सभी को 500 में गैस सिलेंडर दे मोदी सरकार
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि केंद्र ने सिलेंडर में 200 रुपए कम किए हैं, जब हम 500 रु. में सिलेंडर दे सकते हैं तो फिर केंद्र को क्या दिक्कत है। केंद्र सरकार को भी पूरे देश के लिए 500 रुपए में सिलेंडर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics: सीएम गहलोत ने कर दी बड़ी घोषणा, इसी माह से राजस्थान के लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

तो कल से पेट्रोल पंप बेमियादी बंद
वैट की दरें कम करने की मांग को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार से राज्य में संचालित 6900 पेट्रोल पंप पर दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। पहले दिन सुबह 10 बजे से पहले और शाम 6 बजे बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं। एसोसिएशन ने कहा, हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार शाम तक सरकार ने वैट को लेकर कोई कदम नहीं उठाया तो शुक्रवार से सभी पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : भाजपा के पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने सीएम गहलोत को कहा धन्यवाद, जानें क्या है पूरा मामला


पेट्रोल-डीजल पर वैट दरें

राज्य-पेट्रोल- डीजल

राजस्थान-31.04-19.30

हरियाणा-18.20-16.00

पंजाब-13.77-09.92

दिल्ली-19.40-16.75

गुजरात-13.70-14.90

यूपी-19.36-17.08

मप्र-29.00- 19.00

(आंकड़े प्रतिशत में)