4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने सीएम गहलोत को कहा धन्यवाद, जानें क्या है पूरा मामला

राजस्थान के कोटा की पूर्व निर्धारित अपनी यात्रा रद्द करने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया है। यहां उन्हें बहुचर्चित चंबल रिवरफ्रंट का उद्घाटन करना था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 13 Sep 2023, 4:40 PM IST

ashok_gehlot_1.jpg

राजस्थान के कोटा की पूर्व निर्धारित अपनी यात्रा रद्द करने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल (Former BJP MLA Prahlad Gunjal) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) को धन्यवाद दिया है। यहां उन्हें बहुचर्चित चंबल रिवरफ्रंट (Chambal River Front) का उद्घाटन करना था। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन मंगलवार को धूमधाम से होना था, लेकिन गहलोत ने एक दिन पहले ही अपना दौरा रद्द कर दिया। मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में गुंजल ने दावा किया कि सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि रिवरफ्रंट का निर्माण नियमों के खिलाफ था।

उन्होंने कहा, सोमवार को मैंने मुख्यमंत्री को बताया कि रिवरफ्रंट के निर्माण में कानून का उल्लंघन किया गया है। गुंजल ने दावा किया कि जब मुख्यमंत्री ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया और कागजात की जांच की, तो उनकी बात सच निकली, तब मुख्यमंत्री और सरकार ने स्वीकार किया कि कहीं न कहीं गलती हुई है और मुख्यमंत्री ने अपना दौरा रद्द कर दिया।

यह भी पढ़ें : Asus ने भारत में बेहद कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च की पीसी की नई लाइनअप

गुंजल ने कहा कि केवल दौरा रद्द करने से शहरी विकास न्यास अपने दोषों से मुक्त नहीं हो जाता। उन्होंने कहा, इस पूरे प्रकरण में शामिल सभी अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसा दोबारा न हो। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि 1500 करोड़ रुपए का सरकारी धन बर्बाद किया गया है और यह सारा खर्च सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, वन्य जीव निकाय आदि के नियमों की अनदेखी करते हुए किया गया है। यह सब सरकारी स्तर पर हुआ है।

गुंजल ने कहा कि वह पिछले तीन साल से यही कह रहे हैं कि रिवर फ्रंट का निर्माण अवैध है। उन्होंने यह भी कहा कि चंबल रिवरफ्रंट निर्माण के शुरू से लेकर पूरा होने तक के सभी टेंडरों की पूरी फाइल तलब कर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। बीजेपी नेता ने कहा कि रिवरफ्रंट डेवलपमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए का कमीशन लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर अभी जांच नहीं हुई तो हमारी सरकार आने पर इसकी जांच कराई जायेगी और दोषी अधिकारियों को जेल जाना होगा।

-आईएएनएस