5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार की राजनीति में हलचल: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर सचिन पायलट का बड़ा बयान

Bihar Nitish Kumar Update:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा दिया है। इस फैसले पर कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification
Play video

नीतीश कुमार और सचिन पायलट: फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। बिहार की सियासत में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा दिया है। गुरुवार को नामांकन भरने के बाद राज्य की राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। इस फैसले पर कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

‘जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव मुख्यमंत्री के चेहरे पर लड़ा गया और जनता ने उसी आधार पर समर्थन दिया। ऐसे में अब पद छोड़कर राज्यसभा जाने का निर्णय जनता के भरोसे के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर पहले ही राज्यसभा जाने की मंशा स्पष्ट कर दी जाती, तो चुनाव परिणाम अलग हो सकते थे।

उन्होंने नीतीश के बार-बार गठबंधन बदलने के इतिहास पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने तो बहुत बार अपना मन बदला है, कभी इस पाले में तो कभी उस पाले में। अब दिल्ली जा रहे हैं, देखते हैं आगे क्या होता है।

नीतीश कुमार ने जताया आभार

वहीं, नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि दो दशकों से अधिक समय तक मिले विश्वास और समर्थन के बल पर उन्होंने राज्य की सेवा की है और बिहार को विकास व सम्मान की नई दिशा देने का प्रयास किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल और संसद-दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में उन्होंने राज्यसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया कि बिहार की जनता के साथ उनका संबंध आगे भी बना रहेगा और नई सरकार को उनका पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा।