8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में कैब वाले ने बीच सड़क लड़की के साथ किया शर्मनाक कांड, कैब बुक कराने से पहले अब ध्यान दें लड़कियां

बाइक कैब बुक करने के बाद रमजान अली नाम का बाइक राइडर आया। उसने किशोरी को जवाहर सर्किल में जहां वह जाना चाह रही थी वहां पर उसे ड्राॅप कर दिया। उसके बाद किशोरी ने जब रुपए दिए तो रुपए लेने के बाद वह जाते जाते उसका फोन भी लूट ले गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Police

Police

जयपुर
राजधानी जयपुर में रहने वाली एक किशोरी ने बाइक कैब बुक कराई। कैब वाला समय पर आ गया और मौके पर ड्राॅप भी कर दिया , लेकिन जाते जाते युवती को धक्का देकर उसका फोन लूट ले गया। उसने पीछा भी किया लेकिन बात नहीं बनी। बाद में जवाहर सर्किल थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि 17 साल कि किशोरी ने केस दर्ज कराया। उसने रैपीडो कैब बाइक बुक की थी।

बाइक कैब बुक करने के बाद रमजान अली नाम का बाइक राइडर आया। उसने किशोरी को जवाहर सर्किल में जहां वह जाना चाह रही थी वहां पर उसे ड्राॅप कर दिया। उसके बाद किशोरी ने जब रुपए दिए तो रुपए लेने के बाद वह जाते जाते उसका फोन भी लूट ले गया।

इस घटना के बाद से किशोरी बेहद डरी सहमी है। उसने कुछ लोगों की मदद ली लेकिन बात नहीं बनी। बाद में परिजनों को इसकी जानकारी दी और अब पुलिस थाने जाकर केस दर्ज कराया है। मोबाइल लूट का एक और मामला आदर्श नगर स्थित जनता काॅलोनी से सामने आया है।

यूपी निवासी मधुर जैन अपने मोबाइल से बात करते हुए गुजर रहा था इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने फोन छीन लिया। मधुर ने फोन नहीं छोड़ा तो उसे जोर का धक्का मारा जिससे वह सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो गया। बाद में मधुर जैन ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस की शरण ली। पुलिस थाने जाकर पुलिस को सूचना दी और केस दर्ज कराया। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की पडताल शुरू कर दी है।