24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 फरवरी को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बायोटेक कॉनक्लेव, हेल्थकेयर से एग्री-बायोटेक तक मंथन, होंगे पैनल डिस्कशन

झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 25 फरवरी को प्रथम राजस्थान बायोटेक्नोलॉजी कॉनक्लेव 2026 का आयोजन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 25 फरवरी को प्रथम राजस्थान बायोटेक्नोलॉजी कॉनक्लेव 2026 का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस एकदिवसीय कॉनक्लेव में देशभर से वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ, स्टार्टअप प्रतिनिधि, निवेशक और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर में अनुसंधान, नवाचार, उद्योग–संस्थान सहयोग और निवेश की संभावनाओं को मजबूत करना है।

यह कॉनक्लेव डॉ. बी. लाल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, अटल इनक्यूबेशन सेंटर, बनस्थली विद्यापीठ और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार मंच के जरिए उद्योग, अकादमिक संस्थानों और स्टार्टअप्स के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि प्रदेश में बायोटेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिल सके।

डॉ. बी. लाल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की प्रिंसिपल डॉ. अपर्णा दत्ता ने बताया कि कॉनक्लेव में हेल्थकेयर एंड डायग्नोस्टिक, बायो-फार्मास्युटिकल, एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी, एग्री-बायोटेक, फार्मा, बायो-इन्फॉर्मेटिक्स, बायो-मैन्युफैक्चरिंग, वैक्सीन रिसर्च और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-मंथन होगा। पैनल डिस्कशन, टेक्निकल सेशन और स्टार्टअप पिचिंग सेशन के जरिए प्रतिभागियों को अपने नवाचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

अटल इनक्यूबेशन सेंटर से डॉ. अभिषेक पारीक ने बताया कि राज्य सरकार जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत समर्थन और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रही है। कॉनक्लेव के दौरान बायोटेक एक्सपो लगाया जाएगा और विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सेशन भी होंगे। नेटवर्किंग सत्रों में निवेशकों और स्टार्टअप्स के बीच संभावित परियोजनाओं पर चर्चा होगी। आयोजकों का मानना है कि यह कॉनक्लेव प्रदेश को बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।