16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीआइएस दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

चेन्नई.
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) के दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय, चेन्नई ने देशभक्ति के उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह में चेन्नई शाखा कार्यालय और दक्षिणी क्षेत्रीय प्रयोगशाला के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत एम. ए. जे. विनोद, वैज्ञानिक-एफ एवं उप महानिदेशक (दक्षिणी क्षेत्र) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। अपने संबोधन में विनोद ने देशभक्ति, एकता, हर नागरिक के प्रति सम्मान और समर्पित सार्वजनिक सेवा के मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे विकसित भारत के विजन को साकार करने में योगदान दें।