6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बीसलपुर 307 आरएल मीटर पार,ओवरफ्लो का इंतजार
Play video

बीसलपुर 307 आरएल मीटर पार,ओवरफ्लो का इंतजार

बांध में लगातार हो रही है पानी की आवकभीलवाड़ा,चित्तौड़ में हुई बारिश से बांध में पानी की आवक में आई तेजी
Google source verification

जयपुर। जयपुर शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध का जलस्तर आज सुबह 307 आरएल मीटर के पार जा पहुंचा है। बांध में पानी की आवक में आंशिक तेजी आई है और बीते 24 घंटे में बांध का जलभराव सात सेंटीमीटर बढ़कर 307.03 आरएल मीटर रेकॉर्ड हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन भीलवाड़ा,चित्तौड़गढ़, राजसमंद समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में बांध के जलस्तर में बंपर तेजी आएगी।
गौरतलब है कि बांध का जलस्तर बीते जुलाई माह में 304.85 आरएल मीटर तक दर्ज हो चुका है। वहीं जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से बांध में शुरू हुई पानी की आवक अब तक बनी हुई है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मानें तो बीसलपुर बांध में सामान्यतया अगस्त माह में ही पानी की आवक तेजी से होती है और ऐसे में फिलहाल मानसून प्रदेश में सक्रिय है और आगामी दिनों में बांध के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने पर जयपुर,अजमेर, टोंक और दौसा जिलों की बांध से होने वाली जलापूर्ति पर मंडराते संकट के बादल आंशिक रूप से छंटने की उम्मीद है।
आज सुबह छह बजे बांध का जलस्तर 307.03 आरएल मीटर रहा वहीं त्रिवेणी में पानी की बहाव 1.40 मीटर उंचाई पर बना हुआ है जिसके चलते बांध में पानी की आवक लगातार हो रही है।