जयपुर। लंबे इंतजार के बाद बगरू विधानसभा क्षेत्र के बगरू कस्बे सहित 129 गांवों को जलदाय विभाग जल्द ही बनास जल उपलब्ध कराएगा। बीते सोमवार को विभाग की टेक्निकल कमेटी ने बगरू पेयजल स्कीम को मंजूरी दे दी है। करीब 251 करोड़ लागत से तैयार होने वाली स्कीम में क्षेत्र के बाशिंदों को रोजाना 290 लाख लीटर बनास जल उपलब्ध कराया जाएगा।