
बीसलपुर बांध में 2016 की तरह चलेगी चादर !
जयपुर
जयपुर ( Jaipur ), टोंक ( tonk ), अजमेर ( Ajmer ) शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध ( Bisalpur dam ) में 2018 में जितना पानी ( Water ) आया था, उससे ज्यादा पानी अब तक आ चुका है। बांध ( Dam )का गेज बारिश ( monsoon ) की रफ्तार के साथ कभी तेज तो कभी धीमी गति से बढ़ रहा है। पिछले साल जहां अक्टूबर महीने में बांध में सबसे ज्यादा पानी ( water level ) आया था। वहीं, इस बार अगस्त महीने में ही पिछले साल जितना पानी आ चुका है। ऐसे में अब इंतजार और उम्मीद की जा रही है कि शायद अगर मानसून इसी तरह से मेहरबान रहा तो बीसलपुर बांध ओवरफ्लो हो सकता है। आपको बता दें कि जब से यह बांध बना है तब से यह बांध सिर्फ 4 बार ही ओवरफ्लो हुआ है।
जब यह बांध ओवरफ्लो होता है तो इसका पानी दौसा के ईसरदा बांध तक जाता है। बीसलपुर बांध में पानी की अच्छी आवक तक होती है जब भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ और राजसमंद जिलों में अच्छी बरसात होती है। बांध में त्रिवेणी, खारी और डाई का पानी बांध में बरसाती पानी की आवक का मुख्य स्त्रोत है। आपको बता दें कि बांध में 13 अगस्त की सुबह तक 310.27 आरएल मीटर पानी आ चुका है। हालांकि त्रिवेणी का गेज कम होने के कारण बीसलपुर बांध में पानी आवक की रफ्तार धीमी चल रही है।
बांध में पानी का यह गणित
—315.50 आरएल मीटर है बीसलपुर बांध की भराव क्षमता
—बांध में आज सुबह जलस्तर रहा है 310.27 आरएल मीटर
—बांध अब तक आ चुका है 11.54 टीएमसी पानी
—अब तक सिर्फ चार बार ओवरफ्लो हुआ है बीसलपुर बांध
—आखिरी बार 2016 में बांध हुआ था ओवरफ्लो
—2004, 2006, 2014 में भी बांध हो चुका है ओवरफ्लो
—मानसून अवधि बाकी रहने से बांध में अच्छे पानी की आवक की उम्मीद
—बांध से जयपुर को अभी हर रोज 329 एमएलडी पानी की आपूर्ति
—मालपुरा, झिराना को बांध से हर रोज 30—30 एमएलडी पानी की आपूर्ति
—अजमेर के लिए अभी 257 एमएलडी पानी की हर रोज आपूर्ति
—राजमहल के लिए 21.90 एमएलडी पानी की आपूर्ति
Published on:
13 Aug 2019 06:27 pm
