4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bisalpur dam news: चौबीस घंटे में 24 सेंटीमीटर बढ़ा लेवल….

जयपुर की लाइफलाइन है बीसलपुर डेम डेम में पानी की लगातार आवक जारी सुबह बांध का जलस्तर 312.25 आरएल मीटर त्रिवेणी में पानी का बहाव 2.75 मीटर पर

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर की लाइफलाइन है बीसलपुर डेम
डेम में पानी की लगातार आवक जारी
सुबह बांध का जलस्तर 312.25 आरएल मीटर
त्रिवेणी में पानी का बहाव 2.75 मीटर पर
अब भी डेम सवा तीन मीटर खाली

जयपुर। पिंकसिटी की लाइफलाइन बीसलपुर बांध छलकने की ओर कदम बढ़ा चुका है। पिछले 24 घंटे में बांध के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई है और अब बांध छलकने से महज सवा तीन मीटर दूर है। बांध में पानी की आवक में सहायक त्रिवेणी में पानी का बहाव भी 2.75 मीटर पर पहुंच गया है। सिंचाई विभाग ने मानसून की सक्रियता को देखते इस बार बांध छलकने की उम्मीद जताई है।

बीसलपुर बांध में पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 24 सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई है और बांध का जलस्तर सुबह छह बजे 312.25 आरएल मीटर पर दर्ज किया गया है। मालूम हो बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और बांध में लगातार पानी की आवक त्रिवेणी से हो रही है। बांध में पानी की आवक में सहायक त्रिवेणी में भी पिछले 24 घंटे में पानी का बहाव तेज हो गया है।

माना जा रहा है कि इस बार बीसलपुर बांध छलकने की पूरी उम्मीद है। सिंचाई विभाग के अनुसार बांध में सामान्यतया अगस्त माह में ही पानी की आवक शुरू होती है लेकिन इस बार मानसून की एंट्री के साथ ही बांध के कैचमेंट एरिया में हुई बंपर बारिश ने बांध के जलस्तर को तेजी से बढ़ा दिया। इस बार अभी तक बांध में मानसून के दौरान हुई पानी की आवक से बांध से करीब साढ़े तीन माह जलापूर्ति लायक पानी का स्टोरेज बांध में हो चुका है। वहीं अभी प्रदेश में सितंबर माह तक मानसून की सक्रियता रहने वाली है ऐसे में इस बार बीसलपुर बांध के छलकने की पूरी उम्मीद है।