24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी, जलस्तर 306.78 आरएल मीटर हुआ

जयपुर व अजमेर सहित टोंक जिले की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में गत दो दिनों से पानी की बढ़ोतरी होने से लाखों लोगों के चेहरों पर कुछ हद तक पेयजल समस्या से निजात को लेकर खुशी की चमक नजर आने लगी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Bisalpur Bandh

जयपुर। जयपुर व अजमेर सहित टोंक जिले की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में गत दो दिनों से पानी की बढ़ोतरी होने से लाखों लोगों के चेहरों पर कुछ हद तक पेयजल समस्या से निजात को लेकर खुशी की चमक नजर आने लगी है।

बीसलपुर बांध का गेज मंगलवार सुबह 8 बजे तक 306.78 आरएल मीटर ( Bisalpur dam Water Level ) दर्ज किया गया है। त्रिवेणी का गेज 1.40 मीटर चल रहा है। बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 2 एम एम बारिश दर्ज की गई है। बीसलपुर बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।

इससे पहले सोमवार रात दस बजे तक 66 सेमी की बढ़ोतरी के साथ बांध का जलस्तर 303.76 आरएल मीटर पर पहुंच गया। बांध में सोमवार रात तक करीब ढाई महीने तक की आपूर्ति के लिए पानी आ चुका है।

मौजूदा और बारिश से आए कुल पानी से 15 नवंबर तक पेयजल आपूर्ति का दावा किया गया है। हालांकि कैचमेंट एरिया में सोमवार को बारिश नहीं होने के कारण लगातार गिरते त्रिवेणी के गेज व पंडेर पुलिया के गेज में कमी से पानी की आवक की रफ्तार धीमी पड़ गई है। त्रिवेणी का गेज रात दस बजे 1.40 मीटर पर था।

सोमवार दोपहर तक आवक रह गई आधी
रविवार को एक ओर जहां हर दो घंटे में दस सेमी पानी की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। वहीं सोमवार दोपहर तक पानी की आवक आधी रहकर हर दो घंटे में पांच सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई व दोपहर बाद प्रति दो घंटे में तीन सेमी की बढ़ोतरी रह गई है। बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 43 एमएम बारिश दर्ज की गई है वही सीजन की अब तक कुल 285 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग