ऐसे बड़ा भाजपा का कद
1984 में भाजपा को दो सीट हासिल हुई।1989 में बीजेपी 89 सीट पर पहुंच चुकी थी। इस चुनाव में कांग्रेस के ख़िलाफ़ सारी राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था और इसमें राजीव गांधी और कांग्रेस को करारी हार मिली थी।6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने के बाद भाजपा में जनाधार में यकायक इजाफा हुआ। बाबरी मस्जिद तोड़ने में शामिल होने का आरोप बीजेपी के कई बड़े नेताओं पर लगा. इनमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी से लेकर उमा भारती तक शामिल हैं।