18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी सरकार में देश चांद पर पहुंचा, गहलोत सरकार में जनता को पानी भी नही मिला – कर्नल राज्यवर्धन

प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
मोदी सरकार में देश चांद पर पहुंचा, गहलोत सरकार में जनता को पानी भी नही मिला - कर्नल राज्यवर्धन

मोदी सरकार में देश चांद पर पहुंचा, गहलोत सरकार में जनता को पानी भी नही मिला - कर्नल राज्यवर्धन

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। झोटवाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन ने सोमवार को रानी सती नगर, कस्तूरबा नगर, पद्मावती नगर, उदय नगर, हीरापुरा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, रजनी विहार, धाबास, बजरी मंडी, जोबनेर, एवं सिरसी रोड पर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपनी की।

जनसंपर्क के दौरान कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश का विकास कर सकती है किसी ओर सरकार के बस की यह बात नही है। मोदी सरकार में जहां देश मंगल और चांद तक पहुंचने के बाद अब सूरज को छूने की तरफ बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस की गहलोत सरकार केन्द्र सरकार से पैसा मिलने के बाद भी प्रदेश की जनता तक पानी भी नहीं पहुंच पाया।

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ही देश और प्रदेश का विकास कर सकती है यह जनता जान चुकी है। प्रदेश की जनता ने देखा कि किस प्रकार गहलोत सरकार ने प्रदेश की जनता से राहत, सुरक्षा और रोजगार देने की बात कही थी लेकिन राजस्थान में पांच साल भ्रष्टाचार और अत्याचार चरम पर रहे, सबसे महंगी बिजली, डीजल और पेट्रोल राजस्थान में है, युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, लगातार बढते अपराधों से जनता त्रस्त रही। कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से त्रस्त प्रदेश की जनता ने 25 नवंबर को कांग्रेस की वोट की पेटी में दफन करके भाजपा का राजतिलक करने का मन बना लिया है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग