6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनाव में खोई प्रतिष्ठा काे फिर पाने में जुटी भाजपा, आगामी चुनावों को लेकर दिए दिशा-निर्देश

भाजपा ने उपचुनाव में खोई हुए प्रतिष्ठा को पाने के लिए कवायद तेज कर दी है।

2 min read
Google source verification
BJP

BJP

जयपुर। भाजपा ने उपचुनाव में खोई हुए प्रतिष्ठा को पाने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थानों में चुने हुए अपने प्रतिनिधियों को ताकीद करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर शहरी निकायों प्रतिनिधियों को बुलाकर मैराथन बैठक में चर्चा हुई।

बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने चर्चा कर फीडबेक लिया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के कार्यकर्ताओं से लेकर आमजन की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर खास फोकस रहा।

भाजपा ने नीचे से उपर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए गुरुवार सवेरे 11 बजे भाजपा मुख्यालय पर शहरी सरकार नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्षों को जयपुर बुलाया है, वहीं शुक्रवार को बीजेपी के जिला प्रमुख और पंचायत समिति के प्रधानों को भी बुलाया गया है।

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के साथ ही डेमेज कंट्रोल की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी को ध्यान में रखकर जनसमस्याओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर रणनीति पर काम किया जा रहा है।

बैठक में परनामी ने सभी नगर पालिका, नगर परिषद को निर्देशित किया है कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। प्रदेश में शहरी जनकल्याण योजना में 50 से 60 हजार पट्टे वितरित किए गए, 191 नगर निकायों में अन्नपूर्णा रसोई कम पैसों में गरीब का पेट भर रहीं है। शहरी सरकार के प्रतिनिधियों ने आने वाले विधानसभा के चुनाव में विजय का संकल्प लिया है।

चन्द्रशेखर ने कहा कि 6 अप्रेल को भाजपा स्थापना दिवस मनाएं तथा 1 से 6 अप्रेल तक प्रत्येक कार्यकर्ताओं के घर, ऑफिस, दुकान, व्यवसाय स्थल पर भाजपा का झण्डा फहराएं। स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भी अपनी बात कही।

आपकाे बता दें कि राजस्थान से राज्यसभा की 3 सीटों के लिए गुरुवार को भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इसके साथ ही राज्य की सभी दस राज्यसभा सीटों पर पहली बार भाजपा का कब्जा हो गया है।