दरअसल, मालवीय नगर ए ब्लॉक में 499 लाख रुपए लागत से उच्च जलाशय, स्काडा, वितरण व मेन राइजिंग लाइन आदि का निर्माण होना है। गुरूवार शाम को ब्लॉक में पेयजल योजना का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें शिलान्यास पट्ट पर स्थानीय पार्षद अशोक गर्ग का नाम नहीं होना ही विवाद की वजह बन गया है।