9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा महिला मोर्चा ने की प्रभारियों की घोषणा, अलका मूंदड़ा को जयपुर शहर और देहात उत्तर का प्रभारी

2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्तियां पूरी करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 21, 2022

भाजपा महिला मोर्चा ने की प्रभारियों की घोषणा, अलका मूंदड़ा को जयपुर शहर और देहात उत्तर का प्रभारी

भाजपा महिला मोर्चा ने की प्रभारियों की घोषणा, अलका मूंदड़ा को जयपुर शहर और देहात उत्तर का प्रभारी

2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्तियां पूरी करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा को जयपुर शहर और जयपुर देहात उत्तर जिले का प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर जारी की गई महिला मोर्चा जिला प्रभारियों की सूची में भरतपुर से महिला सांसद रंजीता कोली को बारां और झालावाड़ जिले का प्रभारी बनाया गया है। जयपुर देहात दक्षिण में बादाम वर्मा, दौसा में शिखा वेद और अलवर उत्तर और दक्षिण में उर्मिला जोशी को प्रभारी बनाया गया है। सुमन मीणा को कोटा शहर और कोटा देहात, सरिता गैना को जोधपुर शहर और जोधपुर देहात उत्तर जिले का प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह मोर्चे में प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग को पाली और सिरोही, अंजू मिश्रा को झुंझुनू और चूरू, स्नेहा कंबोज को बूंदी जिले की मोर्चा प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। सूची में सभी 44 संगठनात्मक जिलों में प्रभारी बनाए गए हैं। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस सूची को री-ट्वीट करते हुए मोर्चे के सभी नए जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। आपको बता दें कि जेपी नड्डा ने प्रदेश संगठन को संगठनात्मक नियुक्तियां जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अभी केंद्रीय नेतृत्व पंजाब और यूपी चुनाव में व्यस्त है। इस चुनाव के बीच ही राजस्थान में बूथ स्तर तक सभी नियुक्तियों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत लगातार नियुक्तियों का क्रम जारी है। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के रण में उतारा जाएगा।