
अरविन्द शक्तावत / जयपुर। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मात देने के लिए शुक्रवार को मंत्रियों को बुलाया। मंत्रियों से पूछा तो यह गया कि आखिर कैसे कांगेस को चुनावों में मात दे सकते हैं, लेकिन कई मंत्रियों ने अपना ही दुख बताते हुए कहा कि ब्यूरोक्रेसी का सहयोग नहीं मिल रहा। इस वजह से कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे। कार्यकर्ताओं के काम नहीं होने से उनमें नाराजगी है और वे घर बैठे हुए हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी , संगठन महामत्री चन्द्रशेखर ने मंत्रियों को बुलाया। इस बैठक में 22 से ज्यादा मंत्री पहुंचे। मुख्यमंत्री को बैठक से दूर रखा गया, जिससे किसी के मन में कोई हिचक नहीं रह जाए। सभी से कहा गया कि कांग्रेस को कैसे मात दे सकते हैं। इस पर खुलकर अपने विचार रखे। सभी को दो से तीन मिनट दिए गए। ज्यादातर मंत्रियों ने ब्यूरोक्रेसी के रवैये पर नाराजगी प्रकट की और कहा कि कार्यकर्ताओं के काम नहीं होते।
काम नहीं होने से कार्यकर्ता नाराज रहते हैं औैर इसका परिणाम मंत्रियों को भुगतना पड़ता है। आखिर में तीनों नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जोडऩे की दिशा में काम किया जाए। यदि नाराज कार्यकर्ता वापस जुड़ गया तो भाजपा को विधानसभा चुनाव कोई नहीं हरा सकता। मंत्रियों को निर्देश दिए गए कि वे जिलों के दौरे करे। मंत्रियों के दौरे की रणनीति बनाने का जिम्मा चन्द्रशेखर को सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री पहुंची भारती भवन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार शाम एक बार फिर भारती भवन पहुंची। इस माह में उनका भारती भवन का दूसरा दौरा है। इससे पहले जब वे गई थी तो करीब ढाई घंटे संघ कार्यालय में रही थी और प्रचारकों से मुलाकात की थी। उनका कुछ ही दिनों में दुबारा संघ कार्यालय जाना। इस बात को बल दे रहा है कि आगामी दिनों में प्रदेश अध्यक्ष या मंत्रिमण्डल में कोई बदलाव हो सकता है। हालांकि इसकी कोई भी नेता पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है।
Published on:
16 Mar 2018 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
